वजन बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 10th Oct 2022 : 09:10

सुबह खाली पेट ये 5 चीजें, तो तेजी से बढ़ेगा वजन

ड्राई फ्रूट्स
यदि आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन करेंगे, तो यह जल्द ही असर दिखाएगा। इसे पीसकर दूध में मिलाकर लें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है और वजन भी बढ़ाता है।

अंडा
इसमें प्रोटीन की उच्चतम मात्रा होती है। यदि आप अंडे का सेवन हर दिन करते हैं, तो आपका वजन जरूर बढ़ेगा। विशेष रूप से उबले हुए अंडे खाएं, तो शरीर को और भी ज्यादा लाभ होंगे।

केला
यदि आप अपने शरीर पर जल्द से जल्द प्रभाव चाहते हैं, तो केले को रोजाना दूध के साथ खाएं।

किशमिश
किशमिश का सेवन रोजाना करें। खासकर, इसे रात में भिगोकर सुबह खाएं। यह मीठा है और इसमें काफी कैलोरी भी होती है।

आलू
आलू खाने से भी वजन बढ़ता है। हां, एक सावधानी बरतें। बहुत सारे तले हुए आलू न खाएं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info